Tuesday, December 05, 2006

क्या मैं गिटार बजा सकता हूँ

मरीज के दोनो हाथों का गंभीर ऑपरेशन करने के बाद डाक्टर मरीज से मिलने आये तो मरीज ने पुछा

क्या मैं ठीक होने के बाद गिटार बजा सकता हूँ डाक्टक साहब?

डाक्टर: क्यों नही जरुर बजा सकते हैं

मरीज: अच्छा मुझे पहले गिटार बजाना नही आता था.



powered by performancing firefox

Saturday, November 25, 2006

वो भारत

पन्द्रह अगस्त, उन्नीस सै, सैतालिस को मेरा देश भारत हो गया था, पू्र्ण रुप से आजाद किन्तु मेरे मुहल्ले का भारत उस ही दिन से, परतन्त्रता की बेड़ियों में जकड़ गया है--- अपनी शादी के बाद



powered by performancing firefox

Sunday, December 25, 2005

Internet Not Working

जैसा कि आप लोगो को पता है मैं इंटरनेट का दीवाना हुं पर क्या किया जाए अगर आप का नोकिया 6600 काम करना बंद कर दे, और आपको इसे नोकिया केयर कलकत्ता भेजना पड़े तो समझ लें कि सेट तो गया कम से कम एक माह के लिए, उसके बाद जब भी सेट वापस आएगा तो फिर मैं आप लोगो से संर्पक कर पाउंगा, क्योंकि यही एक सहारा था जिससे मैं गुलाबबाग, पूर्णियां से इंटरनेट की दूनिया में जा पता था, अब यह मैसेज लिखने के लिए मुझे पूर्णियां मे साइबर कैफ़े जाना पड़ा जो कि यहां से 10 किलोमीटर दूर है, ताकि आप लोगो को कम से कम यह बता सकूँ कि मैं वापस ज़रुर आउंगा।
 
आप लोगो को नव वर्ष की बहुत बहुत बधाईयाँ , क्या पता फिर कब इंटरनेट के दूनिया मे मैं वापस आउंगा इसलिए शुभकामनाएं आप सभी को पहले ही दे रहा हूं।
 

Tuesday, November 29, 2005

अकेले ही नहाने चली गई

पति-पत्नी होटल में ठहरे। पत्नी नहाने चली गई। जब आई तो देखा कि पतिदेव भोजन कर रहे थे। वह बोली क्यों जी अकेले खाना खा रहे है हमें पूछा तक नहीं।
पतिदेव बोले - तूम भी तो अकेले ही नहाने चली गई थीं।

Monday, November 28, 2005

पति का हाल

जो लोग अपनी गलती मान लेते हैं वे समझदार होते हैं,
पर जो लोग गलती नही होने पे भी मान लेते हैं वे पति होते हैं।

Thursday, November 24, 2005

बंटी फोटो कॉपी करवाने के बाद क्या करेगा

बंटी फोटो कॉपी करवाने के बाद ओरिजनल कॉपी से फोटो कॉपी के हिज्जे (spelling) की जाँच कर रहा है।

Wednesday, November 23, 2005

कंप्यूटर लग गया

नौकरी से निकाले गए क्लर्क न पत्नी को डाटते हुए कहा - कितनी बार मैंने कहा कि मेरा दिमाग मत खा, आखिरकार साहब ने तंग आकर कंप्यूटर लगवा लिया ना।